मोपका गौठान में तैयार हुआ गोबर का दीया..अटल समेत कांग्रेस नेताओं ने किया सौदा..कहा..मदद करेगी सरकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—मोपका स्थित गोठान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन  स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से निर्मित उत्पादों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को भेंट किया। समूह की महिलाओं ने  अधारशिला विधा मंदिर के चेयरमैन,शिक्षा विद् अजय श्रीवास्तव और कांग्रेस पार्टी शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण रॉय को भी गोबर से बनाए गए उत्पादों को सप्रेम भेट किया है। 
 
                मोपका स्थित गोठान में तैयार गोबर उत्पाद को महिला स्व सहायता समूह ने सप्रेम भेंट किया है। अटल श्रीवास्तव ने स्व सहायता समूह से 200 दिए खरीदे। समूह के सभी सदस्यों को अटल श्रीवास्तव ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही गोबर से बनाए गए दीया के लिए , समिति की जमकर सराहना की।
 
           अटल श्रीवास्तव ने कहा कि गोबर उत्पाद को लेकर समूह को शासन हर संभव मदद करने को तैयार है। राष्टीय शहरी आजीविका मिशन परिवार ने श्री अटल श्रीवास्तव जी का आभार व्यक्त किया ।
 
           कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान राष्टीय शहरी आजीविका मिशन के मैनेजर माया शुक्ला, पद्मावती और महेश नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।
TAGGED:
close