कांग्रेस नेताओं ने घेरा आयकर विभाग…अन्य संगठनों ने दिया साथ..कांग्रेस .नेताओं ने कहा..भाजपा ने देश की अखण्डता को खतरे में डाला

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापार विहार स्थित आयकर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौारन कांग्रेस नेताओं ने केंद्र  सरकार पर जनकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाह का आरोप भी लगाया। युवा कांग्रेस के खाते को फ्रीज किये जाने पर विरोध जाहिर किया। कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की मौदी सरकार पर इलेक्टोरल बांड घोटाला और गैर संवैधानिक गतिविधियों पर नाराजगी भी जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है । केंद्र सरकार ने देश में भय का वातावरण तैयार किया है। लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है। विपक्ष को ईडी ,सीबीआई, आईटी के माध्यम से फंसाया जा रहा है। भाजपा और आरएसएस के नेता अपनी बात पार्टी फोरम में भी नही बोल सकते है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विरोध करने की हिम्मत नही जुटा  पा रहे है। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि शेल कम्पनियो से काला धन का फायदा भाजपा को मिल रहा है। पीएम केअर फण्ड में 20 हजार करोड़ का आज तक प्रधानमंत्री ने देश को हिसाब नहीं दिया। आरटीआई  और  ऑडिट से पृथक रखा गया है?  पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का इलेक्ट्रोल बांड को असंवैधानिक घोषित करने के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बैंक एकाउंट को फ्रीज़ कर दिया है।

ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र सरकार कमिशन लेकर देश की संपत्ति अपने उद्योग पति मित्रो को बेच रही है। भाजपा की संपत्ति 9 हजार करोड़ से ज्यादा है।  जबकि 136 वर्ष पुरानी कांग्रेस पार्टी की संपत्ति मात्र  8 सौ करोड़ है। दस वर्षों में भाजपा की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ रही है।  ऐसा कौन चिराग भाजपा के पास है ? दरअसल इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से उद्योपतियों पर दबाव बनाकर चन्दा लिया जा रहा है।

 विजय केशरवानी ने कहा आज देश का किसान ठगा सा महसूस कर रहा है।  कांग्रेस ने ” जय किसान जय जवान ” का नारा दिया पर भाजपा किसानों को दिल्ली आने से रोक रही है। उनके मार्ग पर कील, बेरिकेट्स, और दीवार खड़ा कर रही है उनके ऊपर गोली चलाई जा रही है। आज किसान  अपने खून से लथपथ होकर गरीब जनता को अन्न देने के लिए लड़ रहा है।

अर्जुन तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी दिल्ली से संचालित हो रही है ,विष्णुदेव साय केवल नामधारी मुख्यमंत्री है ,एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हसदेव जंगल नही उजड़ता, आदिवासी पर्व के लिए भूपेश सरकार ने प्रतिमाह 10 हजार दें रही थी ,उसे बंद नही किया जाता ,आज आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर भाजपा आदिवासियों को उजाड़ने का काम कर रही है।  ,आने वाला समय आदिवासी भाइयों के लिए अग्नि परीक्षा का समय होगा।

 सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं लोक तंत्र की रक्षा के लिए धरना को समर्थन देने आया हु। प्रत्येक नागरिक को ऐसे धरना प्रदर्शन में शामिल होने की जरूरत है।, मजबूत और सक्षम विपक्ष होगा तब लोकतंत्र बचेगाष नही तो राजतन्त्र का शासन होगा और जनता पिसेगी।  उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार जिस रास्ते मे चल रही है देश की अखण्डता को अक्षुण्य रखना यक्ष प्रश्न होगा?  कांग्रेस पार्टी का बैंक एकाउंट को फ्रीज़ करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है।

 कार्यक्रम को प्रवक्ता अभय नारायण राय,राजेश पांडेय, राजेन्द्र शुक्ला, प्रमोद नायक, नरेंद्र बोलर, अनिल शुक्ला,सीमा घृतेश, शांति उपाध्याय,जगदीश कौशिक,शेखनिजमुद्दीन,ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

close