कांग्रेस नेताओं का एलान..मनाएंगे उत्सव दिवस..पहली उड़ान सेवा के यात्रियों का करेंगे सम्मान..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—एक मार्च को दिल्ली बिलासपुर के बीच नियमित हवाई सेवा को मुख्यमंत्री हरीझण्डी दिखाएंगे। कांग्रेस कमेटी ने एक मार्च को यादगार बनाने उत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेसियों को 1 मार्च को ,दोपहर 1 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा में उपस्थित रहने को कहा है। यात्रियों का स्वागत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात भी कही है। 

          कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिलासपुरवासियों की नियमित विमान सेवा की बहु प्रतीक्षित मांग रही है। बिलासपुर के युवाओं के साथ  हवाई सेवा जन संघर्ष समिति ने लगातार धरना-प्रदर्शन कर संभाग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। इस संघर्ष में शहर के सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ ,आमजन समय समय पर धरना देकर अपनी सहभागिता को गंभीरता के साथ निभाया है। जिसका सकारात्मक परिणाम आज हमारे सामने है।

                 1 मार्च से बिलासपुर से नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रहा है। अटल प्रमोद और विजय ने ,सभी कांग्रेसियों को ऐतिहासिक क्षण में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

close