16 को भारत बन्द…कांग्रेस ने किया समर्थन…जिला अध्यक्षों ने कहा…सुप्रीम कोर्ट ने किया भाजपा का चेहरा बेनकाब…

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—कांग्रेस पार्टी ने 16 फरवरी को ट्रेड यूनियन के भारत बन्द का समर्थन देने का एलान किया है। बिलासपुर कांग्रेस ईकाई के शहर और जिला अध्य़क्षों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पीसीसी के निर्देश पर प्रदेश समेत बिलासपुर में ट्रेड यूनियन के भारत बन्द का समर्थन करेंगे। बिलासपुर में धरना प्रदर्शन  नेहरू चौक पर किया जाएगा। इस दौरान गरीबों के विरोधी उद्योगपति की केन्द्रीय सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         बिलासपुर जिला कांग्रेस ईकाई के दोनो अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन संयुक्त मंच के भारत बन्द को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन का एलान किया है। बिलासपुर में ट्रेड यूनियन के नेता 16 फरवरी को नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस ने भारत बन्द प्रदर्शन में कदम से कदम मिलाकर चलने का फैसला किया है।

 विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने बताया कि चुनावी बांड को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला आया है। इस बात को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने संसद से सड़क तक  बिल का  विरोध किया था। कांग्रेेस के विरोध पर सर्वोच्च न्यायालय ने मुहर लगा दिया है।

 दोनो अध्यक्षों ने कहा कि चुनावी बांड काला धन को सफेद करने का मोदी फार्मुला है। उद्योगपतियों पर दबाव डालकर केन्द्र की भाजपा सरकार ने जमकर वसूली अभिभायन चलाया।  बांड से  भाजपा ने अपना खजाना भरा है। मजेदार बात है कि इसे आरटीआई से दूर भी रखा गया। ताकि आम जनता तक इसकी जानकारी ना पहुंच सके।

विजय और विजय ने बताया कि अब तक जो भी इलेक्ट्रोल बांड खरीदे गए उसमे 95 प्रतिशत भाजपा को मिला है। इस अलोकतांत्रिक, अपारदर्शी,और हानिकारक बिल को सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान विरोधी बताकर देश को बचाया है। भाजपा की चाल और भ्रष्टाचार को उजागर किया है। कांग्रेस नेता ट्रेड यूनियन के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा के चाल और चरित्र को उजागर करने का काम करेंगे।

close