कांग्रेसियों को पैंसों की भूख..अब जनता ही उतारेगी भूत.अमर ने बताया.कांग्रेस पार्टी का मंत्र..लूट सको तो लूट..जमीन, मकान हड़पने वालों से सावधान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन को अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मूल मंत्र लूट सके तो लूट है। 15 साल में भाजपा के विकास कार्य का रख रखाव भी कांग्रेस नही कर पा रही है। शहर की दुर्दशा पर कांग्रेस विधायक और महापौर चुप्पी साधे हुए हैं। 
 
                         भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दूसरे चरण में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कस्तूरबा नगर, शनिचरी बाजार वाल्मिकी चौक, जबड़ापारा सरकंडा, मगरपारा और शिवाजी मार्ग टिकरापारा में भाजपा के धरना आंदोलन को संबोधित किया। धरना आंदोलन में शहर की दुर्दशा पर अमर विधायक और मेयर पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि स्थिति यह है कि 15 साल में भाजपा ने जो सड़क, पानी व पानी बिजली की व्यवस्था जनता के लिए की थी उसका रखरखाव कांग्रेस सरकार नही कर पा रही है।
 
                                       स्थानीय सरकार का यह हाल है कि सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रहे। भाजपा शासनकाल में गरीबों के लिए निःशुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड, गरीबों और  मध्यम वर्ग परिवारों के लिए एक रूपये किलों चॉवल की योजना लागू की गई थी। लेकिन प्रदेश और स्थानीय सरकार ने कांग्रेस की सत्ता आते ही राशन कार्ड बनाना बंद कर दिया। स्मार्ट कार्ड बंद होने से गरीब जनता इलाज के लिए भटक रही है। कांग्रेस का सिद्धांत रहा कि जितना लूट सके तो लूट लो..दरअसल जनता से कांग्रेस का कोई वास्ता नही है। पेंशन के लिए बुर्जुग भटक रहे है।
 
                                            कस्तूरबा नगर में संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया। उन्होने पूछा कि भूत कैसे भगाते हैं…इस  बात को आप अच्छी तरह से जानते हैमं..सच यही है कि कांग्रेस नेताओं को पैसे खाने का भूत चढा है। आब सब मिलकर भूत उतारेंगे।
 
          कांग्रेस शासनकाल में लोगों की जमीन और मकान पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने जनता को आगाह किया कि कोई भी मकान और जमीन पर कब्जा करे तो उसे खदेडों..भाजपा साथ देने को तैयार है।
 
                 वार्ड में समस्याओं का अम्बार है भाजपा शासनकाल की योजनायें आम जनता के लिए बनाई गई थी।  कांग्रेस ने बंद कर दी है। कांग्रेसी कुछ नही कर पा रहे, सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। शहर में सभी वार्डो में अनेक समस्याओं को लेकर भाजपा का वार्डवार धरना आंदोलन चल रहा है।
TAGGED:
close