गर्व से मनाया गया संविधान दिवस.. विधि विभाग संयोजक और अध्यक्ष ने कहा..अनमोल है भारत का संविधान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सरगुजा—- सरगुजा में जिला कांग्रेस विधि विभाग के अधिवक्ताओं ने मिलकर संविधान दिवस मनाया। साथ ही संकल्प लिया कि ना केवल संविधान की रक्षा करेंगे। अपितु संविधान के दिशा निर्देश पर भारत की मान सम्मान की रक्षा करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संविधान निर्मात्री सभा के प्रमुख को दिल से याद किया। देश के लिए दिए गए योगदान के लिए बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन् भी किया।
 
                सरगुजा में जिला कांग्रेस विधि विभाग के अधिवक्ताओं ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने संविधान निर्मात्री सभी के प्रमुख बाबा साहेब को भी याद किया। अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि हम देश की संविधान की रक्षा करते हुए बाबा साहेब के दिशा निर्देशों का अनुशरण करते हुए न्याय के पथ पर चलेंगे। संविधान की रक्षा के लिए तन मन से संघर्ष करेंगे।
 
           कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी सरगुजा राजेश दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय संविधान में से एक है। संविधान को देश के प्रबुद्ध जनों ने पूरी बारीकी के साथ तैयार किया है। संविधान के दिशा निर्देशों पर चलना हमारा खासकर सभी अधिवक्ताओं का परम कर्तव्य भी है। हमने संकल्प लिया है कि भारतीय संविधान की प्रण प्राण से रक्षा करेंगे।
 
              संविधान सभा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे अधिवक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन संविधान की महत्वपूर्ण अंगो को अंगीकृत किया गया। आज के ही दिन से ही देश का संचालन संविधान के अनुरूप किया गया।  इस मौके पर   प्रवीण कुमार गुप्ता  जनार्दन त्रिपाठी  अरविंद सिंह गप्पू सुशील कुमार चतुर्वेदी आर् प्रसाद आबिद खान संतोष कुमार यादव इशरत सिद्धकी ज्योति सिंह अर्चना सिन्हा विमलेश साहू विजय तिवारी ने अपनी बातों को पेश किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग सरगुजा अंबिकापुर जिला अध्यक्ष देवकांत त्रिवेदी ने किया। अधिवक्ताज्योति सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

close