CORONA -UPDATE : बिलासपुर जिले के दो मरीज स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर, । संभागीय कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराये गये तखतपुर के दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद आज डिस्चार्ज किया गया। इन दोनों मरीजों का स्वाब सैंपल दो बार 24 घंटे के अंतराल में निगेटिव आया। कोविड अस्पताल में बिलासपुर जिले के भर्ती ये पहले मरीज हैं जो स्वस्थ हुए हैं। इसके पूर्व जांजगीर जिले के पांच मरीज तथा कोरबा के एक मरीज को उपचार के पश्चात छुट्टी दी जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 अस्पताल में 49 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close