पुलिस कार्रवाई में देशी विदेशी मदिरा बरामद..ढाबा संचालक गिरफ्तार..शराब बेचते पकड़ाया कर्मचारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर देशी और विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत ठाबा संचालक और कर्मचारी  के अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। पकड़े गए  दोनों आरोपियों का नाम शुभम् जगमलानी और मोहन निषाद है। 
           चकरभाठा थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर कोचियों और शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के दो ढाबा में पुलिस ने धावा बोला। शालीमार ढाबा संचालक शुभम जगमलानी के पास से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा साहू ढाबा में मोहन निषाद को शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया। दोनो ने मांगे जाने पर जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किया। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनो को न्यायालय के हवाले किया गया है।
               थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपियों के पास से कार्रवाई के दौरान 8 पाव अंग्रेजी रायल चैलेेज और बीयर बाटल समेत कुल साढे तीन बल्क लीटर विदेशी मदिरा को जब्त किया गया। इसके अलावा तीन लीटर कच्ची महुआ शराब  साहू ढाबा से बरामद हुआ है।
               कार्रवाई में पकड़ा गया शालीमार ढाबा संचालक शुभम् जगमलानी सिंधि कालोनी का रहने वाला है। इसके अलावा साहू ढाब कर्मचारी मोहन निषाद को भी हिरासत में लिया गया। मोहन कीर्ति नगर में रहता है।
                         कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज नायक उपनिरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक सिध्दार्थ पाण्डेय आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आशीष कुमार, योगेन्द्र, नुरुल की अहम योगदान रहा।
close