राहुल का स्वागत करने पहुंचा जनसैलाब…बोले पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल….2023 में भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—तखतपुर विधानसभा के भरनी-परसदा मैदान में करीब डेढ़ से दो लाख की भीड़ को राहुल गांधी ने संबोधित किया। मौसम की परवाह किए बिना जनता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जी को देखने पहुंचे। इस दौरान लाखों की भीड़ ने राहुल गांधी का जयघोष किया। पर्यटन बोर्ड चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने कहा कि रिकार्ड तोड़ भीड़ ने संदेश दे दिया है कि एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनने जा रही है।

सोमवार को राहुल गांधी ने परसदा स्थित विशाल जनसभा को संबोधित किया । अपार भीड़ और राहुल गांधी के प्रति जनता के समर्पण को देखकर कांग्रेसियों में जमकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने विशाल जनसभा को सफल बनाकर एक बार फिर कांग्रेस को प्रदेश सरकार बनाने का संकेत दिया है।

अटल श्रीवास्तव ने बताया कि साल  2023 में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राहुल के हाथों आवास न्याय योजना की शुरुआत कर कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में क्रांतिकारी कदम उठाया है। किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की तरह आवास न्याय योजना को जनता ने हाथों हाथ लिया है। आवासहीन लोगों को सर्वेक्षण के आधार पर छत उपलब्ध कराने का भूपेश सरकार ने वादा किया है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जाहिर किया है। उन्होने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। और राहुल गांधी ने मंच से दुहराया भी है कि कांग्रेसी कभी डरते नहीं है। जाहिर सी बात है कि देश की आजादी में अतुलनीय भूमिका निभाने वाली पार्टी के नेता निडर होकर एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने को बेचैन हैं।

कार्यक्रम स्थल पर छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, स्थानीय विधायक रश्मि सिंह, बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी , अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद, संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविन्द शुक्ला, राजू यादव, असलम शेरू, महेन्द्र गंगोत्री, रंजीत सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अभय नारायण राय

प्रवक्ता

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मो. 9300644410

close