गंभीर रूप से घायल 11 साल के बच्चे की मौत.. अस्पताल में तोड़ा दम..मां अब खुद को कोस रही

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर_ बराही मोड के पास दो दूपहिया वाहनों की आमने सामने की टक्कर में घायल 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी है। 23 मई को हुए हादसे के बाद बच्चे को बिलासपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया है।
 
         23 मई को बराही मोड के पास दो दुपहिया वाहन के बीच आमने सामने टक्कर हुई। वाहन पर सवार सभी घायल हो गए। घटना में चोरमा निवासी 11 वर्षीय बालक रुद्र शिवम कश्यप को गभीर चोट पहुंची। रूद्र को बिलासपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
                लेकिन पीड़ित की उपचार के दौरान आज मौत हो गयी। जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड गई। मृतक बच्चे के पिता टीकाराम ने बताया कि ठीक होने की उम्मीद थी। लेकिन उसने हमें हमेशा  के लिए छोड़ कर चला गया। मां का रो रो कर बुरा है। खुद को कोस रही है कि उसने अपने बच्चे को उस दिन बाहर क्यों  भेजी।
close