तोड़फोड़ गिरोह पकड़ाया…नाबालिग समेत पांच आरोपी चढ़े पुलिस ने हत्थे..दो महंगी कार बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस और पीड़ितों की नाक में दम करने वाले तोड़फोड़ गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी पांचो आरोपी गाड़ी चोरी को अंजाम देते थे। इसके अलावा गाड़ियों की तोड़फोड़ को अंजाम देते थे। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से चोरी की दो कार भी बरामद किया है।
 
                  पुलिस के अनुसार क्रांति नगर निवासी पीड़ित गिरिराज गुप्ता ने 25 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 0रात्रि करीबन 3  बजे घर में था। बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी।  आवाज सुनकर बाहर आने पर देखा कि कुछ लड़के कार से उतरकर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसके पहले आरोपियों ने कार चोरी का भी प्रयास किया। आवाज करने पर सभी आरोपी कार में बैठ कर भाग गए। 
 
             पीड़ित ने बताया कि आस पास पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि कुछ लोग रात्रि में दो कार से अलग अलग कॉलोनी में घूमकर कार चोरी का प्रयास किया है। चोरी में असफल होने पर 10-15  गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुके हैं। 
 
          थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्जन किए जाने के बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज ने टीम का गठन कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर धावा बोला। जगह जगह से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
 
      जांच पड़ताल के दौरान फुटेज पर दो कार में आरोपियों को घूम घूम कर गाड़ियों में तोड़फोड़ करते देखा गया। फुटेज में eon कार क्रमांक CG 10FA 5307 नंबर की जानकारी आरटीओ से लिया गया। कार नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया। स्वामी संस्कार मुले मसानगंज का रहने वाला पाया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर संस्कार मूले को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कार चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को कबूल किया।
 
        आरोपियों ने बताया कि क्रांतिनगर के अलावा सभी ने सिविल लाइन थाना के नेहरू नगर में भी कार में तोड़ फोड़ को अंजाम दिया है। संस्कार मूले की निशानदेही पर अन्य आरोपी समर बोरकर,अविनाश नायक  तथा दो नाबालिग को घर से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों ने  पूछताछ  पर अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल और 2 कार जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close