Dev Diwali 2022: देव दिवाली पर राशि के अनुसार करें दान, आर्थिक समृद्धि आने की है मान्यता

Shri Mi
2 Min Read

Dev Diwali 2022: इस बार देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 को पड़ रहा है और इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में इस बार देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देव दिवाली के दिन राशी के अनुसार दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ भी कई अन्य लाभ होने की भी मान्यता है। देव दिवाली पर गंगा स्नान और नदी किनारे दीपदान का भी बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने के बाद दीपदान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रह कई राशियों के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। हालांकि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ग्रह के समय पूजा नहीं की जाती है और मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

मेष राशि-मान्यता के अनुसार इन दिन भगवान शिव की पूजा का फल भी बताया गया है। बहुत से लोग इन दिन भगवान शिव का दूध या गंगा जल के अभिषेक भी करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों को देव दिवाली के दिन तिल और गुड़ का दान करना चाहिए, जो जातकों के लिए फलदायी हो सकता है।

वृषभ राशि
इस दिन मंदिर में शिव का अभिषेक करना लाभप्रद होता है। देव दिवाली के दिन इस राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। इससे पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

कुंभ राशि
इस राशि के जात शनि देव होते हैं और शनि देव भगवान शिव के भक्त होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के देव दिवाली के लिए शिव की पूजा करनी चाहिए। जातकों के इस दिन शहद, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के स्वामी मंगल देव होते हैं। देव दिवाली के दिन जातकों को सफेद तिल आदि का दान करना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close