डीजिटल अभियान से होगी दावेदारी की समीक्षा.. कांग्रेस अध्यक्ष विजय ने कहा..अभी 2 साल बाकी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-विधानसभा टिकट दावेदारी की समीक्षा डिजिटल सदस्य्ता अभियान से ही होगी। चुनाव के अभी दो साल बाकी है। टिकट दावेदारों को इस बात को गांठ बांधकर रखना होगा। बूथ कमेटी का गठन या डिजीटल अभियान चुनाव के लिए नहीं चलाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और पूरे प्रदेश में सदस्यों की संख्या को दस लाख से अधिक करना है। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी सीपत में डीजिटल सदस्यता अभियान के दौरान कही।
 
            जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य और डिजिटल सदस्यता अभियान मस्तूरी विधानसभा प्रभारी रविन्द्र सिंह सीपत पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद हुए। सीपत स्थित स्थानीय विश्रामगृह में सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारियों समेत कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो ने डिजीटल सदस्यता अभियान में शिरकत किया। बैठकर पार्टी पदाधिकारियो की मौजूदगी में विजय केशरवानी ने खम्हरिया जोन के ग्राम कुली निवासी दीपक वस्त्रकार को डिजिटल एप के माध्यम से सदस्य बनाया। केशरवानी न बताया कि मेनुअल सदस्यता अभियान के बाद कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान  पर बल दिया है।
 
                          अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता को बूथ को मजबूत करने कम से कम सौ-सौ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्‌य रखा है। विधानसभा चुनाव को अभी दो वर्ष बांकी है। टिकट दावेदारों की डिजिटल सदस्य्ता अभियान की समीक्षा की जाएगी। कार्य नही करने वाले विधानसभा टिकट दावेदारों को का नाम यही से काटकर भेजा जाएगा। 
 
        कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की नीति रीती और संगठन सर्वोच्च हैं। बूथ कमेटी का गठन या डिजिटल अभियान चुनाव के लिए नही चलाया जा रहा है। बल्कि ग्राम और ब्लॉक स्तर की समस्याओं का समाधान के लिए बनाया जा रहा हैं। इसके लिए इनरोलर की नियुक्ति की गयी है।
 
                  डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी रविन्द्र सिंह ने उपस्थित कांग्रेसियों को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर डिजिटल एप के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि एप के माध्यम से नए सदस्य किस तरह बनाए जाएंगे। मेनुअल अभियान में पुस्तक को सुरक्षित रखने और कार्यकर्ताओं के पास तस्वीर नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन डिजिटल सदस्यता अभियान में किसी तरह की गड़बडी और फर्जीवाड़ा संभव नहीं है। डिजिटल सदस्यता अभियान वोटर आईडी से जुडे होने के कारण संगठन को कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी मिल जाती है।
 
                 इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, जिला डिजिटल सदस्यता प्रभारी जगदीश कौशिक, सदस्यता प्रभारी संतोष दुबे, जिला पंचायत सभापति, राजेश्वर भार्गव ,शंकर यादव जयंत मनहर, मनोज खरे, चित्रकांत श्रीवास, एस जौहर,अहमद मोमिन,वीरेंद्र लैहर्षण, ईश्वर पाटनवार, दुर्गा तिवारी, घनश्याम नेताम सहित   बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
close