जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा..हमने खो दिया बेहतरीन रणनीतिकार..कार्यकर्ता सम्मेलन का फिलहाल आयोजन नहीं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानीने बताया कि 26 नवम्बर को पूर्व निर्धारित कार्यकर्ता सम्मेनल कार्यक्रम को आगामी तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। आज हमने पार्टी के दिग्गज कांग्रेसी नेता और कुशल रणनीतिकार को खो दिया है। अहमद पटेल के निधन की खबर ना केवल कांग्रेस बल्कि देश के लिए भी बहुत ही दुखी करने वाली है। केशरवानी ने कहा कि पार्टी के कुशल रणनीतिकार के निधन के बाद जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेनल को स्थगित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बताते चलें कि 26 नवम्बर को जिला कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का एलान किया था। इसके लिए जरूरी तैयारियां भी हो चुकी थी। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं को भी शामिल होना था। लेकिन सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ और राष्ट्रीय नेता अहमद पटेल की निधन की खबर के बाद जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है।

                                    जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय ने बताया कि अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी को झटका लगा है। पूरा कांग्रेस परिवार सदमें में है। पटेल कोविड 19 संक्रमण के बाद मेदान्ता अस्पताल मे भर्ती थे। स्वास्थ्य में भी सुधार था। लेकिन आज तड़के खबर मिली की उनका निधन हो गया है। खबर काफी पीड़ा पहुचाने वाली थी। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वर्गीय अहमद पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

                    केशरवानी ने जानकारी दी कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना को सभी कार्यकर्ताओं को दिया गाय है। हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हैं कि उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने तन मन से काम किया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

close