नशे का व्यापारी गिरफ्तार..5 किलो गांजा बरामद..नशे के कारोबारी के खिलाफ 24 घंटे में दूसरी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अन्दर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरकन्डा पुलिस ने आरोपी को महामाया चौक के पास घेराबन्दी कर पकड़ा है। आरोपी का नाम सूरज ऊर्फ दीपक गढेवाल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सरकन्डा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति  काले रंग की एक्टिवा में गांजा की तस्करी कर रहा है। आरोपी गांजा की खेप लेकर कोनी से सरकन्डा की तरफ रवाना हुआ है।

                जानकारी के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। मुखबीर के बताए हुलिया के आधार पर महामाया चौक स्थित यादव पेट्रोल पम्प के पास आरोपी की घेराबन्दी की गयी। एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 10 ईडी 8358 सें जांच पड़ताल के दौरान काले रंग का बैग से पांच किलो गांजा बरामद किया गया। 

                पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना  नाम सूरज ऊर्फ दीपक गढ़ेवाल निवासी छोटी कोनी होना बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि  वह कोनी और सरकन्डा क्षेत्र में गांजा की बिक्री को अंजाम देता है।

          पुलिस ने आरोपी सूरज ऊर्फ दीपक के खिलाफ 20 एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

close