Durg News-हॉस्पिटल की नर्स ने लगाई फांसी, कमरे में लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

Shri Mi
1 Min Read

दुर्ग।भिलाई के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में स्थित हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई है।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, मृतका नर्स श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही काम करती थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका नर्स का नाम  गामिनी सिंह (27 साल) है, वह खैरागढ़ की रहने वाली थी। दोपहर 3 बजे उसकी रूममेट जब वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।

इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close