देर रात्रि घर अन्दर घुसा..पीड़िता के साथ किया जबरदस्ती का प्रयास..आरोपी को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर पुलिस ने देर रात्रि घर घुसकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ के दोषी को गिरफ्तार किया है। तारबाहर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों पर अपराध  दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम गोलू माथुर है। 
 
                     तारबाहर पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन ने 7 जुलाई को अपराध दर्ज कराया कि 6 और 7 जुलाई की दरमियानी रात्रि करीब 1 बजे घर घुसकर आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ किया। घटना के समय पीड़िता गहरी नींद में थी। आरोपी गोलू माथुर ने इस दौरान जबरदस्ती का प्रयास भी किया। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,457 का अपराध दर्ज किया गया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।
 
            थाना प्रभारी देवेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close