FIR Against Retired IAS: महिला के साथ दुष्‍कर्म के आरोप में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

FIR Against Retired IAS/कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बेंगलुरु में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्‍कर्म करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी(Retired IAS) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

28 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद तिलकनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सेवानिवृत्त नौकरशाह रामचंद्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

FIR Against Retired IAS/अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने दावा किया था कि वह अब आठवें महीने की गर्भावस्था में है।

उसने आगे आरोप लगाया कि हालांकि उसने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि आरोपी एक प्रभावशाली व्यक्ति है।

FIR Against Retired IAS/आगे की जांच जारी है।

Rajasthan- मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज, शाह ने नेताओं से की मुलाकात

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close