सट्टा खिलाते पांच आरोपी गिरफ्तार..प्रतिबंधित धाराओं में अपराध दर्ज..जुआरियों से हजारों रूपये नगद भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकन्डा पुलिस ने पांंच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। अभियान के दौरान पुलिस ने हजारों रूपये भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
            सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान के आदेश पर जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंअतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी पूजा कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने जुआरियों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू ने बताया कि पांचों आरोपियों से नगद जब्त किया गया। सभी के खिलाफ 4 ( क ) जुआ एक्ट और प्रतिबंधित धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
 
पकड़े गए जुआरियों का नाम
 
1) दुर्गा प्रसाद पिता मुन्नालाल बसोड उम्र 25 साल निवासी चांटीडीह थाना सरकंडा ।
2) केशनंद सूर्यवंशी पिता रामनाथ उम्र 25 साल निवासी खमतराई थाना सरकंडा  ।
3)सूरज कुमार चंद्रा पिता गणेशराम उम्र 22 साल निवासी गोडपारा मोपका सरकंडा।
4) दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी पिता शंभुलाल उम्र 48 साल निवासी चिंगराजपारा सरकंडा ।
5) लक्ष्मणराव पिता तेज रामराव उम्र 25 साल निवासी चिंगराजपारा थाना सरकंडा ।
 
 
TAGGED:
close