फ्लोर मिल और स्कूल में चोरी…चार आरोपी गिरफ्तार.. सामान बरामद..सभी को न्यायालय में पेश किया गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चिल्हाटी स्थित दाल फ्लोर मिल और शासकीय स्कूल मे चोरी के आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380, 34 का अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
           सरकन्डा पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि चिल्हाटी स्थित बंद दाल फ्लोर मिल से अज्ञात चोरों ने     मोटर,वायर पार कर दिया है। इसी तरह अज्ञात आरोपियों ने बहतराई स्थित शासकीय स्कूल के किचन से राशन समाग्री पर भी हाथ साफ किया है।
 
                शिकायत के बाद पुलिस टीम ने खोजबीन के दौरान चार आरोपीयों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोनो जगह जुर्म किया जाना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि किसी स्थान पर धावा बोलने से पहले रेकी के काम को अंजाम दिया करते थे। इसके बाद प्लानिंग के सभी लोग मिलकर काम को अंजाम देते हैं। आरोपियों के कब्जे से स्टेटर 4 नग, तांबा वायर 8 किलो, राशन समाग्री और घटना में उपयोग की गयी मोटरसायकल को बरामद किया गया है।
 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम और पता ठिकाना
 
1) मनीष साहू उर्फ करील्ला पिता सुन्दरलाल निवासी बहतराई थाना सरकण्डा।
2)मोनू यादव पिता भुजवल यादव निवासी बहतराई थाना सरकण्डा बिलासपुर ।
3)सोहन यादव पिता लक्ष्मण यादव निवासी बहतराई थाना सरकण्डा  बिलासपुर।
4) करन साहू पिता सदाराम साहू निवासी स्टेडियम के सामने  थाना सरकण्डा ।
 
 
TAGGED:
close