पूर्व मंत्री अमर ने राज्यपाल का किया स्वागत.. कराया गतिविधियों से अवगत..पूछा कुशलक्षेम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व निकाय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंची राज्यपाल उइके से सौजन्य मुलाकात किया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस दौरान कुशल क्षेम पूछा। साथ ही अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की है।
 
             पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर पहुंचने पर राज्यपाल अनुसुइया उइके का स्वागत किया। एसईसीएल पहुंचकर अमर ने राज्यपाल को गुलदस्ता देकर आभार जाहिर किया। मुलाकात के दौरान अमर ने बिलासपुर को लेकर चर्चा की। साथ ही उइके कुशलक्षेम भी पूछा।
 
                           अमर ने नगर की गतिविधियों से भी अवगत कराया। मुलाकात के दौरान अमर अग्रवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राज्यपाल ने भी अमर समेत भाजपा नेताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत की। स्वागत करने को लेकर सभी को धन्यवाद भी दिया। 
 
 
close