पूर्व विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा

Shri Mi
1 Min Read

भिंड/ मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री भदौरिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के भिंड जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

श्री भदौरिया भिंड जिले के अटेर से भाजपा की टिकट पर दो बार विधायक चुने गए थे। बताया जा रहा है कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने के चलते श्री भदौरिया नाराज थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close