भाजपा नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट पर डिप्टी सीएम पर एफआईआर

Shri Mi

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस नेता बी.आर. नायडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने सोमवार को कहा कि एफआईआर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

कांग्रेस पार्टी ने कथित तौर पर भाजपा के प्रचार पोस्टरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था और सोशल मीडिया पर “अपमानजनक” अभियान चलाया था।

भिलाई में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस ने उनके और बी.आर. नायडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 504 (जानबूझकर अपमान करना, उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 464 (झूठे दस्तावेज बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा लीगल सेल के पूर्व सचिव योगेंद्र होदाघट्टा ने कांग्रेस पार्टी के “अपमानजनक” पोस्टरों को लेकर बेंगलुरु में जन प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत के समक्ष एक निजी याचिका दायर की थी।

चुनाव आयोग ने बंगाल सीईओ कार्यालय के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाया

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रचार पोस्टर की सामग्री को कांग्रेस द्वारा तोड़-मरोड़कर जनता के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने जालसाजी और दो समूहों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में जांच के आदेश दिए थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close