पूर्व सांसद नवीन जिंदल कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में हुए शामिल

Shri Mi
2 Min Read

हरियाणा में स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में आने के बाद नवीन जिंदल बोले, ”आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन, मुझे गर्व है कि आज भाजपा में शामिल हुआ, मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ सपने में अपना योगदान देना चाहता हूं। मैं भाजपा के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।”

Join Our WhatsApp Group Join Now

कुरुक्षेत्र के पूर्व लोकसभा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा, “मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया।

मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें कुरुक्षेत्र से ही अपना उम्‍मीदवार बनाया है। नवीन जिंदल 2004 और 2009 में नवीन कुरुक्षेत्र से सांसद रह चुके हैं, वहीं साल 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राजनीति से अगल बात करें तो जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के मालिक के तौर पर नवीन जिंदल भारत के उद्योग जगत में अपनी खास पहचान रखते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close