अपराधियों के खिलाफ फार्मुला तैयार..बाइक रैली के दौरान बोले भाजपा प्रत्याशी…गुंडागर्दी और गैंगवार पर कसा जाएगा शिकंजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने तोरवा के पॉवर हाउस चौक से विशाल बाईक रैली के जरिए शहर का भ्रमण किया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही शहर से अपराध का नामो निशान मिटा दिया जाएगा। अमर ने दुहराया कि जनता हर हालत में लबरा कांग्रेस सरकार को बदलने का फैसाल कर दिया है। इस दौरान बाइक सवारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ और अमर अग्रवाल के समर्थन मैें जमकर आवाज बुलंद किया। अमर ने कहा कि 17 नवम्बर को जनता शत-प्रतिशत मतदान कर भाजपा के समर्थन में फैसला करने जा रही है।

          भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा कि शहर का विकास पांच वर्षों से ठहर गया है। अराजकता चरम पर है। कांग्रेस के नेता विकास करने के बजाय गुण्डागर्दी और गैंगवार को संरक्षण दिया है। शहर के बाजार और चौक-चौराहो की बेशकीमती जमीनों को माफियों के हवाले कर दिया। शहर में नशाखोरी तेजी से बढ़ी है। युवा अपराध की तरफ जा रहे है। भ्रष्टाचार और अवैध वसूलीबाजों को कॉंग्रेस नेता बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल ने दोहराया कि शहर में शांति का राज लौटाना उनकी प्राथमिकता है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

       अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की जनता ने बड़ी उम्मीदों और अपेक्षाओं के साथ कांग्रेस को सत्ता की बागडोर सौंपी थी। लेकिन कांग्रेस जनादेश की लाज भी नही रख पायी । पॉंच वर्षों में हर तरह के विकास कार्य पिछड़ गए हैं। अमर ने कहा कि कमल छाप में बटन दबाकर भाजपा को बहुमत से जिताने के लिए जनता तैयार है।

 झूठे आश्वासनों और दिखावों से जनता तंग आ गयी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की सरकार बनते ही गुण्डे मवालियों की विदाई का फार्मुला तैयार कर लिया गया है।

close