भड़के कांग्रेसियों ने कहा…दिलो में नहीं उठने देंगे दीवार…बेनकाब हुई विपक्ष की साजिश…ऐसे देंगे जवाब….क्या..आजादी का महोत्सव मनाना अपराध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–कोटा विधानसभा क्षेत्र स्थित मिट्ठू नवागांव में हाईस्कूल की दीवार तोड़कर जन्मदिन मनाए जाने की बात को ब्लाक अध्यक्षों ने अफवाह बताया है। ब्लाक अध्यक्षों ने सामुहिक प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि हमेशा की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने पन्द्रह अगस्त को आन बान से मनाने का फैसला किया है। यह सच है कि आयोजन का स्थान मिठ्ठठू नवागांव स्थित हाई स्कूल मैदान को बनाया है। लेकिन यह बात विपक्षी नेताओं को पसंद नहीं आयी। और साजिश कर सांस्कृतिक आयोजन को जन्मदिन से जोड़कर कुण्ठित मानसिकता का परिचय दिया है। आजादी उत्सव की तैयारियों को रोक लगाने का प्रयास किया है। लेकिन हमने भी फैसला किया है कि देश को आग में झोंकने वालों को सफल नहीं होने देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस नेताओं ने सामुहिक प्रेस नोट में बताया..यह सच है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी का जन्मदिन 14 अगस्त को है। हमारा सद्भावना मिलन एवं सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी 14 को है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश इस समय साम्प्रदायिक ताकतों से जूझ रहा है। मणिपुर से हरियाणा तक हमारे देशवासी विघटनकारी ताकतों से दो चार कर रहे हैं। ऐसे समय में आग को रोकने सद्भवाना मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ही एक मात्र उपाय है। कार्यक्रम के जरिए हम जाति धर्म और मजहब की राग अलापने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आयोजन मिट्ठूनवागाांव में ही होगा। कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। दिलों से दिलों को जोड़ा जाएगा। किसी भी सूरत में देश की एकता और भाईचारे को खत्म करने वालों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

सारमुहिक प्रेस नोट में ब्लाक और कांग्रेस विंग के जिला अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, रामचन्द्र पैकरा, रमेश सूर्या, कन्हैया गंधर्व, संतोष बघेल और साथानीय सरपंच प्रतिभा पैकरा ने दुहराया कि एकता की बातें भाजपा को अच्छी नहीं लगती है। विपक्ष के इस दर्द  को हम अच्छी तरह से समझते है। यह जानते हुए भी कि एकता ही भारत की विशेषता है। लेकिन सिर्फ वोट के लिए देश को आग में झोंकनें वालों के मंसूबों को हम कामयाब नहीं होने देेगे।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष जब मंसूबों में कामयाब नही हुआ तो स्कूल मैदान की जर्जर दीवार को तोड़ने की बात को विजय केशरवानी के जन्मदिन मनाने से जोड़ दिया। लेकिन जनता सब समझ रही है। क्योंकि वह भाई भतीजावाद और आग लगाने वाले कलाकारों को पहचानती है। ऐसी ताकतों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमने स्कूल और बच्चों के नाम पर राजनीति करने वालों और अफवाह फैलाने वालों को दीवार खडा कर मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। हम हारने वाले नहीं है। सद्भावना मिलने एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मिट्ठुनवांगांव में करेंगे। और अब हम अपने नेता का जन्मदिन भी मनाएंगे।

मामले में मिठ्ठुनवागांव की सरपंच ने बताया कि दीवार जर्जर हो चुकी है। हमने मैदान में आयोजन किए जाने का समर्थन किया है।

close