Smart City 2 को हरी झंडी,देश के 18 शहर में बिलासपुर प्रदेश का इकलौता शहर,कमिश्नर अमित ने बताया-भारत सरकार ने वेस्ट मैनेजमेंट प्लान को लगाई मुहर

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के फेस 2 में बिलासपुर शहर का फिर से चयन किया गया है। अगले पांच साल तक परियोजना चलेगी। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित टीएल की बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने इस आशय की जानकारी दी। राज्य में केवल बिलासपुर शहर का चयन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर कलेक्टर को कमिश्नर अमित ने बताया कि देश में संचालित सभी स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों से प्रपोज मंगवाया गया था । बिलासपुर की तरफ सेभी प्रपोज पेशकिया गया। भारत सरकार ने देश में चल रहे कुल 18 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर मुहर लगाया है। इसमें एक नाम बिलासपुर का भी है।

मामले में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जानकारी दिया कि मिशन मोड 2 के तहत पेश प्रोजेक्ट में एनर्जी बेस जानकारी दी गई।प्रोजेक्ट के तहत निगम के सभी वार्डो कचरा से बिजली तैयारी को लेकर काम किया जाएगा। कुछ इंदौर स्मार्ट सिटी की तरह होगा। कचरा से सीएनजी तैयार किया जाएगा।

अमित कुमार ने जानकारी दिया बिलासपुर प्रदेश का एक मात्र शहर है जिसे स्मार्ट सिटी 2 प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close