गुजरात भागने से पहले ही आरोपी पकड़ाया..पुलिस कार्रवाई..स्टेशन पर कर रहा था रेलगाड़ी का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-गुजरात भागने से पहले छेड़छाड़ के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
 
                   चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि 1 जनवरी 2022 को सुबह करीब 8 बजे किराना दुकान से सामान लेकर घर वापस जा रही थी। इसी बीच गांव का रमेश यादव ने अपने घर बुलाया । उसने कहा कि कुछ काम है। उसने रसोई घर में सब्जी नीचे रखने को कहा।
 
                             इसी दौरान रमेश यादव  पीछे से बाहर का दरवाजा बंद कर आया।  और वह छेडखानी करने लगा। मौका देखकर आरोपी को धक्का देकर मौके से भागने में कामयाब रही। मामले की जानकारी परिजानो को दी।
 
           सारी जानकारी के बाद पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342,354 का अपराध दर्ज किया गया। टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गयी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर मे आरोपी रमेश यादव अहमदाबाद गुजरात भागने की फिराक मे था। खबर मिलने के बाद आनन फानन में टीम ने  आरोपी को धर दबोचा। पुछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
close