लू की लपट से बचने को अपनाएं स्वास्थ्य मंत्रालय के ये सुझावः बताया- क्या करना है और किनसे बचना है, जानिए

Shri Mi
3 Min Read

दिल्ली।पिछले कुछ हफ्तों से देश के बड़े हिस्से में लू के थपेड़ों और तेज गर्मी ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। चिलचिलाती धूप व तपिश वाली गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। आलम यह है कि दोपहर के समय सड़क से गर्म भाप निगलती हुई महसूस होती है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। देश की राजधानी में 72 वर्षों में यह दूसरी बार है जब अप्रैल का महीना इतना अधिक गर्म रहा। वहीं, लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव दिए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लू चलने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरी लिस्ट जारी की है। घर के अंदर और छायादार जगह पर रहें। बाहर निकलते समय टोपी/तौलिया या छाते का इस्तेमाल करें। पतली ढीले सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें। पानी, लस्सी, नींबू पानी ओआरएस बार-बार पीते रहें। तरबूज खीरा संतरा जैसे पानी वाले फल खाएं, कमरे के तापमान को कम रखें, विंडो शेड्स/पर्दे कूलर-एसी का इस्तेमाल करें, इंडोर प्लांट्स आदि का इस्तेमाल करें।  बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे और महिलाएं अगर अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो सबसे पहले उन्हें एक ठंडी जगह पर ले जाएं, कम से कम कपड़े पहनने चाहिए ठंडे पानी से स्पंज किया जाना चाहिए, और नजदीकी हेल्थ केयर सेंटर पर ले जाएं।

धूप में बाहर न जाएं, खासकर दोपहर से 3 बजे तक के बीच। दोपहर में बाहर होने की स्थिति में ज्यादा मेहनत वाले काम करने से बचें। शराब, चाय, कॉफी आदि का सेवन न करें। पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। गहरे रंग के टाइट सिंथेटिक कपड़े न पहनें। दिल्ली के अलावा, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह दिल्ली में 12 वर्षों में अप्रैल में एक दिन का अधिकतम तापमान था। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close