कलेक्टर रघुवंशी ने भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के दिए निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर- कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, नगर सैनिक तथा तहसीलदार को आगामी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने कहा है। दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पुलों एवं रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने के निर्देश दिए है। उन्होंने बरसात के दौरान जल जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने एवं मेडिकल टीम को अलर्ट रहने साथ ही उन्होने अन्य सावधानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होने लोगो से अपील की है कि वे बारिश के दिनों में सावधानी रखें, पुलों एवं रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन नही करने की समझाइश दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी का नम्बर जारी

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने भारी बारिश में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने हेतु अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्ति किया है। अपर कलेक्टर श्री गुप्ता का दूरभाष नंबर 07781-252905 एवं मोबाईल नंबर 91657-57092 है। कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक-20 में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07781-252214 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष हेतु अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे चालू रहेगा।

जिले में अब तक 348.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

 कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 348.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। पिछले 24 घंटों में नारायणपुर विकासखंड 50.3 मिलीमीटर, छोटेडोंगर में 8.3 मिलीमीटर और ओरछा विकासखण्ड में 15.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close