अस्पताल में घुसकर भारी तोड़फोड़..हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार…भेजा गया जेल..फरार दो आरोपियों की तलाश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अस्पताल स्थित कार्यालय में घुसकर मारपीट के आरोपी आदतन बदमाश को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विक्की पाण्डेय ने  गहलोत अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट किया है। साथ ही अस्पताल के कम्प्यूटर और और अन्य सामानों के साथ तोड़फोड़ किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294. 506. 323. 427. 452. और 34 का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के साथी फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।फरार दोनो आरोपी का नाम मारकस और सोम है। दोनो सकरी के रहने वाले हैं।
 
                          पुलिस के अनुसार दलदलिहापारा निवासी सूरज कुमार पनिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गहलोत अस्पताल में सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है। 8 दिसम्बर 2022 को रात्रि करीब 8 बजे से 9 दिसम्बर 2022 की सुबह तक ड्यूटी में था। इसी दौरान 8 दिसम्बर की रात्रि  करीब 11 बजे विक्की पाण्डेय, मारकस और सोम तीनों गहलोत अस्पताल आए।
 
            आरोपी विक्की पाण्डेय ने कहा कि कंधे में चोट लगी है..इलाज कराने आया है। उसने विक्की को बताया कि डॉक्टर साहब अभी नही है..आपरेशन करने गये है। आरोपी विक्की पाण्डेय ने कहा कि मुझे अभी इलाज कराना है। तुम जल्दी डाक्टर को बुलाओ। इसके बाद उसने मां बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
 
           जब गाली देने से मना किया तो तीनो आरेपियों ने हाथ मुक्का और लात से मारना शुरू कर दिया। चेहरा और होंठ के पास चोट लगी है। तीनों आरोपियों ने इस मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही अस्पताल के ऑफीस में बलपूर्वक घुसकर कम्प्यूटर के मॉनीटर, टीवी, काच, लेंडलाईन टेलीफोन कुर्सियों को तोड़ दिया। फिर तीनों ने डॉक्टर को देख लेंने की धमकी भी दिया।
 
                         सकरी थानेदार सागर पाठक ने बताया कि रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुराना बाजार सकरी निवासी आरोपी विक्की पाण्डेय को पतासाजी के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी विक्की पाण्डेय पर थाने पर कई प्रकार के अपराध दर्ज है। कई बार जेल भी दाखिल कराया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। अन्य फरार आरोपी मारकस और सोम की तलाश की जा रही है।
close