केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया की पत्नियों से मिलीं हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन

Shri Mi

रांची/नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कल्पना सोरेन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की।

नई दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को होने वाली रैली में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close