Holi 2023 : 12 साल बाद Holi पर बना ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, हर क्षेत्र में कामयाबी के योग

Shri Mi
3 Min Read

Holi 2023 : वैदिक पंचांग के मुताबिक होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस साल होलिका दहन 7 मार्च को होगा। जबकि रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल होली पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन होली पर देवताओं के गुरु और दैत्यों के शुक्र देव मीन राशि में रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी यह युति बनने से किस्मत चमक सकती है, आइए जानते ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

Holi 2023 :आप लोगों के होली से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु और शुक्र की युति आपकी राशि से पंचम भाव में बन रही है। इसलिए आप लोगों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको करियर- कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

Holi 2023 :आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु की युति लाभदायक साबित हो सकती है। मतलब आपके होली से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में बन रही है। इसलिए आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना बन रही है. मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है। साथ ही आपको इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

मेष राशि (Scorpio Zodiac)

होली से मेष राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि गुरु और शुक्र ग्रह की युति आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनेगी। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है।साथ ही इस समय आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से मजबूत होगा। वहीं वाणी का भी इस दौरान प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन या मार्केटिंग वर्कर हैं। उनको ये समय शुभ साबित हो सकता है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close