Horoscope Today :मेष ,मीन समेत इन राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी

Shri Mi
9 Min Read

Horoscope Today: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है।

द्वादशी 01:45 AM, Sep 27 तक

आज का नक्षत्र-श्रवण 09:42 AM तक उसके बाद धनिष्ठा

आज का करण-बव और बालव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-धृति

आज का वार-मंगलवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज पत्‍नी के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। किसी मूल्यवान वस्तु के प्राप्‍त होने की संभावना है। यदि आप किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज ऑफिस में मानसिक अशांति के बावजूद काम बनेगा, काम निपटा कर ही घर जाएं। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। आज आपके मुंह से किसी के प्रति निकली कोई बात आपके लिए संकट का कारण बन सकती है। आज आपको थोड़ा सचेत रहने की भी आवश्यकता है। घरेलू कार्य में आपका अधिक समय बीत सकता है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बीतने से आप खुश रहेंगे। परिजनों का सहयोग नहीं मिलने से आज कार्य प्रभावित होंगे। अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। छात्रों को आज कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन अफसरों का सहयोग मिलेगा। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ हो सकता है। जो लोग मुनाफे पर काम करते हैं, उनके लिए फायदे का दिन है। दवा का व्यापार करने वाले लोगों को भी आज अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यो में बढ़ेगी। स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का माहौल हो सकता है। जो युवा सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं वे प्रयास बढ़ा दें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए मान सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहनो का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा ।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी हो सकती है। बड़ों का आदर करेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको अधिक फोकस बनाए रखने की जरूरत है। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। सामाजिक दृष्टिकोण से आपके लिए आने वाला समय बेहद लाभकारी रहेगा। बेवजह की यात्राओं से बचे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। किसी कंपनी में अगर मालिक हैं तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, लेकिन क्रोध पर संयम करने की जरूरत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय में वृद्धि होगी। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। युवाओं को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पेंडिंग काम बनते नजर आएंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों की बात करें तो आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। किसी करीबी व्यक्ति से दूर हो सकते हैं। अचानक से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ हुआ विवाद झगड़े का रूप धारण कर सकता है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आज किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप उसकी मदद करेंगे। समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close