भारी मात्रा में कबाड़ बरामद.2के खिलाफ अपराध दर्ज..चार लाख से अधिक कीमती सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–सिरगिटटी पुलिस ने कबाड़ का अवैध परिवहन करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल वाहन समेत चार लाख से अधिक का कबाड़ बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग 41(1-4)/379 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
 
                  सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कबाड़ का अवैध परिवहन करते दो ट्रक बरामद किया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कबाड सामान 13830 किलोग्राम बरामद किया गया है।
 
पकड़े गए वाहन और आरोपी
 
1) शंशाक भोषले पिता सोमेश्वर भोषले निवासी सब्जी मण्डी तिफरा थाना सिरगिट्टी
2)विनय राय पिता अमरलाल राय निवासी नागपुर थाना पोडी चिरमिरी जिला कोरिया।
 
                सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा ने बताया कि मुखबीर से जानकारी हुई कि बस स्टैण्ड तिफरा के पास से मेटाडोर से अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। मेटाडोर का नम्बर सीजी-10 आर 0323  है।और सीजी 10 सी 8980 है।
 
                सूचना के बाद थानेदार फैजुल शाह की अगुवाई में टीम ने मौके पर धावा बोला। गुम्बर पेट्रोल पम्प मेन रोड के पास से मेटाडोर क. सीजी10सी 8980 मे लोहे, टीन का कबाड सामान 3980 किलोग्राम जब्त किया गया। साथ ही दूसरे मेटाडोर से करीब 9650 किलोग्राम कबाड़  बरामद किया गया। 
 
         पूछताछ के बाद दोनो वाहन चालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41(1-4), 379 का अपराध दर्ज किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
close