IG ने दिया पुलिस जवानों को तोहफा..92 प्रधान आरक्षकों के कंधे पर चमकेगा सितारा..डांगी ने कहा..बेहतर पुलिसिंग और विवेचना में आएगी तेजी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है। आईजी ने रेंज में पदस्थ 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश  22 दिसम्बर को जारी किया है।
 
             आईजी कार्यालय से जारी आदेश में बिलासपुर के 28, रायगढ़ के 20, कोरबा के 18, जांजगीर-चांपा के 15, मुंगेली के 5 और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 06 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गय है। 
 
                   पदोन्नत किए गए सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किया जाएगा। जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदो की पूर्ति की जायेगी। पदोन्नति के साथ ही  विवेचना अधिकारियों की कमी दूर होगी। लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाएगा। अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग में सहयोग भी मिलेगा।      
close