सिटी बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर आजाद मंच का अनूठा प्रदर्शन..विक्रांत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया रात्रि में भी धरना का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर आजाद मंच के नेता और कार्यकर्ता नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन पर बैठे। धरना प्रदर्शन पर अपने साथियों के साथ बैठे आजाद मंच के कप्तान विक्रांत तिवारी ने एलान किया कि धरना प्रदर्शन 24 घन्टे का होगा। रात्रि को भी आजद मंच के नेता और कार्यकर्ता धरना पर रहेंगे। 23 दिसम्बर को 12 बजे के बाद कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग करेंगे। 
 
                               आजाद मंच के नेताओं ने आज टीम के कप्तान विक्रांत तिवारी के साथ नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन पर बैठते ही अनवरत 24 घंटे तक धरने पर बैठने का एलान किया। विक्रांत तिवारी ने बताया कि जनता परेशान है। उनके जेब में डाका डाला जा रहा है। अधिकारी लोगों की परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसी सूरत में हमारे पास धरना प्रदर्शन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
 
           विक्रांत ने बताया कि प्रदेश के अन्य शहरों का तेजी से विकास हो रहा है। लेकिन बिलासपुर ही एक मात्र शहर है जहां हमेशा जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। सोची समझी साजिश के तहत सिटी बस सेवा शुरू करने के बाद बन्द कर दिया गया है।
 
                        आज़ाद मंच के नेता ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र का बड़ा शहर है। शहर से ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों इन ग्रामीण क्षेत्रों से आना जाना होता है। सिटी बस सेवा बन्द होने से लोगों को भारी भरकम राशि का भुगतान करना पड़ता है। इसके चलते आम जनता भारी परेशानी से गुजर रही है। कोरोना काल के पहले कम कीमत पर लोग सिटी बस से कोटा रतनपुर, सीपत, मस्तूरी, तखतपुर बिल्हा से बिलासपुर तक आना जान करते थे। लेकिन साजिश के तहत सभी बसों को बन्द कर दिया गया। आज जनता की मांग के बाद भी सिटी सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए सेवा शुरू किए जाने को लेकर आजाद मंच के साथी  ठंड में अपने घरों से बाहर 24 घन्टे तक धरना प्रदर्शन पर हैं। 
 
         जन आंदोलन को लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। बुजराज रजक, शयाम मूरत कौशिक,कैलाश राव पारेख,सुनील वर्मा,दीपक राही,शंकर कश्यप,सुब्रत कुमार,विजय सिंह,सुधीर गोधरे,निकिता ठाकुर,भागवत साहू,शेष साहू,करन राव प्रियांशु सोनी,,आकाश मरावी,शैलेश देवांगन,अनिलेश मिश्रा,अनुग्रह मिश्रा,देवेन्द्र द्विवेदी,संजय सिंह आयल,संतोष साहू,यश तिवारी, संजय गढेवाल,महेश जायसवाल ने भी मंच साझा किया।
close