IMD Alert: बदला मौसम,14 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के तापमान में कुछ बोलने बदलाव नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में गर्मी और सूर्य की तपिश बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड समेत कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिण राजस्थान के मध्यमा बारिश होगी। हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है जबकि एक अन्य रेखा मध्यप्रदेश के मध्य मार्ग से विधायक मराठवाड़ा होते हुए आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु तक फैल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके कारण मध्य प्रदेश सहित विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक में और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग जयपुर बदलाव होने हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही झारखंड के कुछ हिस्से में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अभी 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। 3 मौसम प्रणाली सक्रिय होने की वजह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह और शाम तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आंधी को भी लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली बिहार में सूर्य की तपिश तेज होगी। इसके साथ ही कई जिलों में भारी गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि लू की संभावना से इनकार किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ह्यूमिडिटी कम होने की वजह से गर्मी अधिक लग सकती है।

राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है। 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में तापमान में इजाफा देखने को मिला है। 48 घंटे के दौरान तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। इसके साथ ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखे जाने के साथ ही ठंडी हवा की गति बढ़ेगी।

झारखंड-पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी

झारखंड पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में राज्य समेत कई जिलों में 9 अप्रैल को बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य के दर्शन और निकटवर्ती मध्य भाग में गरीब चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। रांची गुमला लातेहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

45 घंटे के दौरान विदर्भ मराठवाडा उत्तर पश्चिम तेलंगाना में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओलावृष्टि की संभावना जताई गई। इसके साथ ही पूरे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम सहित मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि रिकॉर्ड की गई है।

उत्तराखंड हिमाचल में बारिश और बर्फबारी

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। कई जनपद में मौसम शुष्क रिकॉर्ड किया गया है वहीं उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। पिथौरागढ़ में धूप खिली रहेगी। अल्मोड़ा में धूप खिली रहेगी। बागेश्वर में धूप खिली रहेगी। रामनगर में धूप बाजपुर में धूप, रुद्रपुर और मसूरी में भी मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 के बीच में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखी जाएगी। बराबरी के दौरान मध्यवर्ती के कुछ भागों में बारिश देखी जा सकती है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम अपडेट

  • केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश

IMD के अनुसार, केरल और तमिलनाडु में अगले पांच दिनों के दौरान 8 से 12अप्रैल तक हल्की से मध्यम तीव्रता की छिटपुट बारिश, गरज और बिजली गिरने की उम्मीद है। हैदराबाद में शाम को गरज के साथ बारिश होगी, जबकि तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, चेन्नई, अमरावती और विशाखापत्तनम और कोच्चि में अगले पांच दिनों तक मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मुख्य रूप से केरल और तमिलनाडु पर एक येलो अलर्ट जारी की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close