IMD Alert: इन तीन राज्यों पर साइक्लोन मोचा का खतरा

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert-देश के तीन राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश पर साइक्लोन मोचा का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर बनना शुरू हो गया है। बाद में हवा तेज होकर चक्रवात का रूप ले लेगी। 11 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर और 12 मई के आसपास उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 9 मई मंगलवार शाम तक डिप्रेशन बन जाएगा। इसके अगले दिन एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

उन्होंने मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को सलाह दी है कि वे सोमवार से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और मंगलवार से दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

मोचा तूफान के रास्ते को लेकर आईएमडी का कहना है कि यह बंगाल की खाड़ी से उठकर उत्तर-पूर्वोत्तर बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर मुड़ जाएगा। इस तूफान का नाम यमन ने दिया है। मोचा यमन का एक शहर है, जिसे मोखा भी कहा जाता है।

आईएमडी ने सोमवार को निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।

मंगलवार को बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 10 और 11 मई को हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close