IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ का असर, 12 राज्यों में बारिश-आंधी,7 में हीटवेव

Shri Mi
7 Min Read

IMD Alert।पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में बारिश होगी, जो 21 अप्रैल तक चल सकती है। आज उत्तर भारत के कई राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और सेंट्रल महाराष्ट्र में ओले गिर सकते हैं।राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार हैं। वही अगले 2 दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड और आंध्र में हीटवेव चलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आईएमडी के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान हैं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी, गरज, बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ-साथ बिजली चमक सकती है।

पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार में आज और गुरूवार को गंभीर हीटवेव के आसार हैं।

  1. बुधवार-गुरूवार को राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश-आंधी की संभावना है। इसके लिए 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभागों और जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान है। इन सभी जिलों में 16 से लेकर 64 मिमी तक बारिश होने के भी आसार हैं।20 अप्रैल को इस सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं और सीकर जिले में देखने को मिलेगा।
  2. बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल और कई अन्य जिलों में लू चलने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही राज्य के बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया और मुंगेर क्षेत्रों में भी येलो अलर्ट जारी किया है।पटना सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में भीषण लू लहर चलने की चेतावनी दी गई है।पटना, मोतिहारी, खगड़िया, बांका और सुपौल के कुछ स्थानों पर भीषण उष्ण लहर चलेगी। प्रदेश के दक्षिण भाग, उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर उष्ण लहर चलने की आशंका है।
  3. बुधवार को छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत है अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। 20 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसके चलते बुधवार को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवा आ रही है,जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है।
  4. आज मध्य प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।  30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव होगा और हल्के बादल भी छा सकते हैं। 20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
  5. झारखंड के तीन जिलों में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहीं आज बुधवार को 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने बुधवार से सभी स्कूलों का समय बदल दिया है।
  6.  पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चलकर पश्चिमी विक्षोभ यूपी के पश्चिमी इलाकों में सक्रिय हो रहा है, इसके चलते दो दिन तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।वर्तमान में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वही प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने आज बुधवार से पश्चिमी यूपी के 21 जिलों में आंधी पानी और पूर्वी यूपी के 20 जिलों में लू के आसार हैं। बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  7. जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 19 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 19-21 अप्रैल के बीच गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार है।
  8. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ उत्तराखंड में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर मूसलधार बारिश होने की भी संभावना है।21 अप्रैल से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।
  9. अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। अंत में, अगले 24 घंटों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट गर्म हवाएं प्रभावित कर सकती हैं।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close