IMD Alert- अगले 24 घंटे कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert- Chhattisagrh ने शनिवार को राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, पेण्ड्रारोड, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, जशपुर जिले में लू चली। यहां सुबह से शाम तक धूप झुलसाती रही है। दिन ढलने के बाद रात तक गर्म हवा के थपेड़े आते रहे। पसीने से लथपथ लोग भीषण गर्मी से बेचैन रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में सबसे गर्म जांजगीर जिला रहा यहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायगढ़ में तापमान 45.7 डिग्री रहा। इसी तरह मुंगेली जिले का तापमान 44.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। महासमुंद में भी सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल किया यहां 43.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दुर्ग जिले का भी हाल यही रहा यहां का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर जिले में 43.6 डिग्री टेम्परेचर रहा जबकि राजधानी रायपुर में 45.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।आगामी 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में लू चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close