IMD Alert : कई राज्यों से मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक, कोहरे से मौसम में बदलाव,इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

देश में जल्दी ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। कुछ राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD Alert ने कई राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कुछ राज्यों में मानसून की विदाई देखने को मिल रही है मानसून की विदाई के साथ ही बारिश की गतिविधियों पर भी विराम लग रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने आज बिहार झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात राजस्थान में भी आसमान साफ रहेगा। हल्के बादल की आवागमन में जारी रहेगी।

दरअसल पहाड़ों पर चढ़ने से पहले हो रही बर्फबारी के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरे से मौसम पड़ा हुआ था। वहीं झारखंड बिहार के कुछ इलाकों में दीपावली से पहले ठंड की दस्तक का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में सर्दी की आहट

उत्तर प्रदेश में लगातार हुई बारिश के बीच सर्दी की आहट शुरू हो रही है। दरअसल मानसून की विदाई के साथ ही मौसम विभाग ने 3 से 5 दिन के भीतर यूपी में ठंड की दस्तक की संभावना जताई है। उसका प्रभाव बढ़ रह है। जिन जिलों में बादल छट चुके हैं। वहां तापमान में गिरावट भी शुरू हो चुकी है।

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बाद आज मौसम साफ रहा धूप निकलने के कारण तल्खी कम देखने को मिली। अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में 3 फीसद की गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है।

बिहार में मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई मानी जा रही है। इस बार मानसून से 21 फीसद कम बारिश देखने को मिली है। बिहार में अगले तीन-चार दिन मानसून की बारिश की संभावना से इनकार किया गया।

हालांकि कुछ जिलों में नाममात्र की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं ठंड की दस्तक भी शुरू हो गई है। बता दे कि 3 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जो बिहार में अक्टूबर में मानसून सक्रिय रहा है। इस दौरान बिहार में सामान्य से 109 फिशेज अधिक बारिश अक्टूबर महीने में दर्ज की गई है।

मौसम प्रणाली

  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच से होकर गुजर रही है, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
  • इसके बाद के दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के शेष हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मध्य भारत के कुछ और हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों से इसके और हटने की संभावना है।
  • इस बीच, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र और उसके आस-पड़ोस पर बना हुआ है, जबकि दूसरा बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोस के ऊपर बना हुआ है।
  • इसके परिणामस्वरूप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 14-18 अक्टूबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 14, 15 अक्टूबर और 17, तटीय आंध्र प्रदेश 14 अक्टूबर और तटीय कर्नाटक 17 अक्टूबर को गरज और बिजली के साथ अलग-अलग भारी गिरावट के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड : 18 अक्टूबर तक मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड के अधिकतर हिस्से में मानसून की अवधि 30 सितंबर तक रहती है। हालांकि मानसून की अवधि बढ़ जाने के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहा है। 18 अक्टूबर तक कुछ जगह पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 13, 14 से लेकर 15 अक्टूबर तक जमशेदपुर बोकारो हजारीबाग रांची सहित संथाल परगना में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट होती रहेगी। दरअसल अधिकतम तापमान में 5 से 6 फीसद की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है। सुबह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। जिले में मौसम साफ हो रहे हैं ।हल्की धूप निकल रही है। धूप की तल्खी से इनकार किया जा रहा है। मौसम विभाग में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। तीन जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी

असम मेघालय मणिपुर मिजोरम सहित पूर्वी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। कई राज्यों में 5 दिन तक भारी बारिश का ऐलान किया गया है। 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताते हुए जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले हफ्तों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत के कई हिस्सों से हट जाएगा। आईएमडी के नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात राज्य के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून के और वापस जाने की संभावना है।

नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। IMD ने अगले कुछ दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close