कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, 20 अक्टूबर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम, पर्वतों पर बर्फबारी शुरू, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
7 Min Read

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियों (rainfall alert) पर विराम लग गया। हालांकि कुछ राज्य में भारी बारिश (heavy rain) का कहर जारी है। केरल में आज जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं IMD Alert ने असम मेघालय मणिपुर बिहार झारखंड सहित बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो देश भर में जल्द ही ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। कुछ राज्यों में गुलाबी ठंड की दस्तक देखी जा रही है। तापमान में पांच से छह फीसद की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो रात में सिहरन बढ़ रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु केरल पुडुचेरी आंध्र प्रदेश अमरावती बंगाल कर्नाटक उड़ीसा झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र मराठवाड़ा तेलंगना अंडमान निकोबार में भी बारिश की संभावना जताई गई है।नई दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आसमान में बादल छाए हुए। हालांकि कुछ इलाकों में आसमान साफ होने की वजह से तेजी देखने को मिल रही है। जिसके कारण से उमस बनी हुई है। हालांकि रात में ठिठुरन बढ़ती नजर आ रही है। तापमान में हो रही भारी गिरावट से जल्दी ही ठंड देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले कोहरे से मौसम बदला नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आसमान साफ होने की वजह से तेज धूप खिली हुई है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 20 से 22 अक्टूबर के बीच ठंड की दस्तक देखी जाएगी। दीपावली के बाद तापमान में 5 से 7 फीसद की गिरावट से मौसम में ठंडक घुलेगी।

बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम

बिहार झारखंड के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो राज्यों में झमाझम बरसात से मौसम सुहावना बना रहेगा। उत्तर भारत में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। बंगाल की खाड़ी से आगे की तरफ बढ़ रही नमी के कारण बिहार झारखंड में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। बिहार झारखंड में एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। दरअसल नवंबर महीने में बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन बनने के कारण बिहार झारखंड में जल्दी एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

बिहार : सीमांचल में बारिश

बिहार से मानसून पूरी तरह लौटने की स्थिति में आ गया है राजधानी पटना में हवा में नमी बनी हुई है। हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा । है हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सीमांचल के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा में थोड़ी बहुत बारिश देखने को मिल सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी

वहीं आंध्र प्रदेश सहित केरल कर्नाटक तमिलनाडु और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पर्वतीय राज्यों की बात करें तो प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है। हिमाचल उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से जल्द ही ठंड बढ़ेगी 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं।

झारखण्ड में बारिश

झारखंड के पलामू प्रमंडल में मानसून की वापसी हो गई है दो-तीन दिन में पूरे झारखंड में मानसून की विदाई देखी जा सकती है। जून से सितंबर तक राज्य में 817 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 205 मिली मीटर कम है। 20 अक्टूबर तक झारखंड क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 से 20 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। चक्रवाती परिसंचरण बनने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • साथ ही पहाड़ों पर समय से पहले बर्फ पड़ रही है। जिसके साथ ही जल्द ही ठंड की दस्तक देखने को मिल सकती है।
  • हिमाचल के अलावा उत्तराखंड के पहाड़ों पर भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है।
  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा रक्सौल, डाल्टनगंज, पेंड्रा रोड, छिंदवाड़ा, जलगांव और दहानू से होकर गुजर रही है।
  • अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
  • इस बीच, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (CC) तमिलनाडु तट से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दूसरा CC कर्नाटक तट पर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है।
  • इन प्रणाली के प्रभाव में, अगले मंगलवार तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा संभव है।
  • विशेष रूप से, सोमवार को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और केरल – माहे के अलग-अलग स्थानों में बहुत भारी वर्षासंभव है।

इन राज्यों में मौसम का हाल

आंध्र प्रदेश में गरज के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरी और मध्य भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छा सकता है। असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में बारिश की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close