IMD Alert- कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी,निकलने लगे गर्म कपड़े

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert,Weather Update :देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हर साल दिवाली के समय दिल्ली प्रदूषण से घिरी रहती है। वही छोटी दीवाली पर मौसम साफ रिकॉर्ड किया गया है। 5 साल में नवंबर में बारिश का रिकॉर्ड धनतेरस में टूटा है। वही मौसम में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हल्का कोहरा दिख सकता है। 13 से 27 नवंबर तक दिल्ली में कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert,Weather Update/देश भर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही आधा दर्जन से अधिक राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज दीपावली के दिन राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

इसके अलावा हरियाणा पंजाब में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी राज्यों में बारिश जारी रहने वाला जबकि बिहार झारखंड में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। दीपावली के दिन भी पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही यमुनोत्री में बर्फबारी देखने को मिलेगी। बड़ी ठंड के कारण लोगों द्वारा गर्म कपड़े निकाल लिए गए हैं। केदारनाथ में तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं मैदानी इलाके में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।देहरादून और मसूरी में मौसम में करवट लिया है। देहरादून मसूरी से में सास के इलाकों में बारिश के साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहे हैं। वहीं सोमवार तक मौसम ऐसे ही बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।IMD Alert,Weather Update

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत में मौसम में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। दीपावली के दिन कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। सुबह और शाम बढ़ाने वाली ठंड के साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर भी मौसम पर पड़ेगा। शनिवार से राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

दीपावली के दिन एमपी में तेज ठंड पड़ने के आसार जताए गए हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ाने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिससे शाम से ठंड में वृद्धि होगी। हालांकि कोहरे और ठंड में वृद्धि के लिए लोगों को दिसंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। दीपावली पर बिहार के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। शनिवार को पटना में प्रदूषण के बादल छाए रहे थे। वहीं फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी।IMD Alert,Weather Update

असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में अत्यधिक ठंड देखा जा सकता है वही भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी रहने वाला है। तापमान में गिरावट होने के साथ ही गलत चमक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिवाली पर कई क्षेत्रों में आसमान में काले बादल रहेंगे। वहीं 15 क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में हो रहे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। बेंगलुरु केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना आंध्र प्रदेश में भी बारिश देखी जा सकती है।

IMD Alert,Weather Update/उत्तराखंड, हिमाचल, गिलगित, बलिस्तान, मुजफ्फराबाद, ले, लद्दाख, हिमाचल में तेज बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर इन क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। हालांकि कल के बाद बर्फबारी की गतिविधि में कमी आ सकती है। जल्द बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवात के सक्रिय होने का भी अनुमान जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close