IMD Alert: प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज,हल्की बारिश की संभावना

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert।मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। रात में ठंड और दिन में गर्मी के बीच प्रदेश में एक दो जगहों पर मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण ऐसा हो सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में ठंड के दस्तक देने के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। नारायणपुर में रात का तापमान 14, कांकेर में 14.2 और कोरिया में 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बिलासपुर में दिन का तापमान 30.6 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री रहा ।अंबिकापुर में दिन का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा ।

जगदलपुर में दिन का टेंप्रेचर 31 और रात तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।दुर्ग में दिन का तापमान 32.2 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।

राजनांदगांव में दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, रात का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इधर राजधानी की बात करे तो रायपुर में दिन में धूप, रात में हल्की ठंड है। ​दिन में तेज धुप होने से उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30. 6 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close