IMD Alert: 15 अप्रैल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
8 Min Read

IMD Alert , Today Weather Update : मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही जहां एक तरफ पर्वतीय राज्य सहित दक्षिणी राज्य और पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर पूर्वी राज्य में गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तर पूर्वी राज्यों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। देश में फिलहाल तीन मौसम प्रणाली सक्रिय है। जिसके कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही पश्चिमी हिमालय से जम्मू-कश्मीर लेह, लद्दाख, गिलगित, बलिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद सहित उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जयपुर राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में भी गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी देखी जा सकती है।

राजधानी दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। तेज गर्म हवा चल रही है। तपिश बढ़ने वाली है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सामने मौसम में परिवर्तन हो सकता है। तेज ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

बिहार में सूर्य की तपिश बढ़ गई है। कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। 22 जिलों में लोगों को धूप से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है। बिहार में फिलहाल 15 दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने के पूर्व अनुमान जताया के हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का कोई असर बिहार पर नहीं दिखेगा। पटना, रोहतास, सासाराम सहित मधुबनी आदि जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहे हैं। 15 अप्रैल से सुबह में हीट की चेतावनी जारी की गई है। पटना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गर्मी का कहर और बढ़ेगा एक-दो दिन में पछुआ हवा की व्यापकता की वजह से गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जमुई और आसपास के इलाके सहित बांका में लू चलने की चेतावनी जारी की गई।

मौसम जानकारी

  • मध्य प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र और कोंकण-मालाबार तट पर एक-दो जगहों पर बारिश संभव है।
  • लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमपात/बारिश की संभावना है।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्थानीय स्तर पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंचने की उम्मीद है।

यूपी मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मेरठ सहित गाजियाबाद और नोएडा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे। सलेमपुर में 41 डिग्री तापमान कहां का है हरदोई में भी हल्की धूप खिली हुई है। लखनऊ में तेज गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। बलिया में आज बहुत अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। बागपत में तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया।

मौसम प्रणाली

  • एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर निर्मित हुआ है।
  • इसके अलावा 15 अप्रैल से पश्चिम हिमालय पर सक्रिय होगा।
  • जबकि एक रेखा पूर्व विदर्भ से आंतरिक कर्नाटक तक निर्मित हुई है। जिसके कारण से लेकर कर्नाटक बारिश देखी जाएगी।

मौसम चेतावनी

  • अगले 24 घंटे महाराष्ट्र के कई हिस्सों सहित इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा तेज हवा सहित गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।
  • राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वज्रपात ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
  • मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित आंध्र, कर्नाटक और अंडमान निकोबार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुजरात राजस्थान मैं बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • असम, मेघालय, मणिपुर,  नागालैंड ,अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी ऐसा में आई बारिश से हुए भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
  • बिहार, बंगाल ,आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के इलाके में लू की चेतावनी जारी की गई।

राजस्थान मौसम अपडेट

राजस्थानी पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब अरब सागर से राहत भरी खबर सामने आ रही। अरब सागर से आ रही नमी के कारण राजस्थान में शनिवार से मौसम बदलने वाला है। 3 दिन तक कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। बारिश की संभावना जताई गई है। 8 जिले में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। अलनीनो के असर के कारण इस साल हीटवेव का असर अधिक होने वाला है।

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण ने पर्वतीय राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। इसके कारण हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की गई । है साथ ही तेज ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। फिर से हिमाचल मौसम बदल सकता है।  इससे पहले 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शिमला में धूप खिली हुई है।

दक्षिणी राज्यों में वज्रपात आंधी बारिश

मौसम प्रणाली के विषय केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, निकोबार दीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ आदि राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

पूर्वी राज्यों में बारिश की चेतावनी

असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम सहित पूर्वी हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान में गिरावट देखी जाएगी इसके साथ ही दर्शकों और भूस्खलन का पूर्वानुमान जताया है।

1 हफ्ते तक मौसम में मिलेगी राहत

पश्चिम हिमालय का मौसम 1 हफ्ते से उसको बना हुआ है। हालांकि एक के बाद एक मध्यम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ से मार्च महीने में राहत मिली थी। अप्रैल के पहले सप्ताह में छिटपुट बारिश देखी गई है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 15 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 16 अप्रैल से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश शुरू होगी। उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भूस्खलन और मिट्टी धंसने की समस्या हो सकती है। पहाड़ों पर 23 अप्रैल तक बारिश देखी जा सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close