बहतराई स्थित करोड़ों की सरकारी जमीन पर माफिया का कब्जा..बेअसर निगम की नोटिस..आयुक्त ने कहा.. कुछ भी गलत होने पर करेंगे कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—- नोटिस के बाद भी भू माफियों का खेल रूक नहीं रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे सरकारी जमीन पर बेखौफ अवैध निर्माण किया जा रहा है। यद्यपि निगम प्रशासन अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके माफियों पर असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। किस्सा बहतराई क्षेत्र का है। निगम नोटिस के बाद भी भू माफिया का अवैध निर्माण का खेल बन्द नहीं हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               इन दिनो निगम प्रशासन निगम क्षेत्र की जमीनों पर अवैध कब्जा और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिसके चलते भू माफियों में काफी दहशत है। बावजूद इसके कुछ रसूखदार भू माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। नोटिस के बाद भी ऐसे भू माफियों का काम काज रूकने की वजाय धड़ल्ले से जारी है।

                  बहतराई रोड स्थित सरकारी जमीन खसरा नम्बर 309/1 पर कई महीनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में निगम ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया। बावजूद इसके क्षेत्र का रसूखदार माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।

            कई लोगों ने बताया कि 309/1 पर शहर का सबसे रसूखदार माफिया का निर्माण कार्य चल रहा है। राजस्व प्रशासन के आदेश के बाद भी माफिया का निर्माण कार्य बदस्तुर जारी है। बताते चलें कि खसरा नम्बर 309/1 निगम प्रशासन की बेशकीमती जमीन है। स्टेडियम के काफी करीब भी है। निर्माण कार्य की शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस थमाया। कुछ दिनों बाद निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया।

                          स्थानीय लोगों ने बताया कि रसूखदार जमीन माफिया की क्षेत्र की कमोबेश सभी सरकारी जमीन पर नजर रहती है। मौके मिलने पर अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन करना उसके लिए सामान्य बात है। क्योंकि निगम की नोटिस के बाद भी जमीन माफियां का खसरा नम्बर 309/1 पर अवैध निर्माण नहीं रूका है। 

    जानकारी देते चलें कि निगम सीमा विस्तार के बाद शहर से लगे 15 पंचायत दो नगर पंचायत और एक नगर पालिका पर नगर निगम का प्रशासन है। लगातार शिकायत के बाद निगम कमिश्नर ने भू माफियों पर नकेल कसने सरकारी जमीन के दलालों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू किया। एक तरफ निगम के अभियान से कुछ माफिया अन्डरग्राउन्ड हो गए है। तो कुछ माफियों का आज भी रसूख के दम पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण का कारोबार फल फूल रहा है। 

                   राजस्व विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि जिस माफिया का अवैध निर्माण बहतराई की सरकारी जमीन 309/1 पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसी माफिया ने अपने भाई और भांजा के साथ मिलकर नाग नागिन तालाब के पास सड़क किनारे करोडों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है। बल्कि प्रशासन के नाक के नीचे खसर नम्बर 297/1 पर तीन चार शानदार घर बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने बताया कि इस बात की जानकारी राजस्व महकमे को भी है। बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्योंकि राजस्व महकमें केवल छोटी मछलियो का ही शिकार करता है। 

 कमिश्नर ने कहा..गलत काम के खिलाफ होगी कार्रवाई

                निगम कमिश्नर ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नही है। मामले की जांच कराएंगे। यदि खसरा नम्बर 309/1 और  297/1 सरकारी जमीन है। तो अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यदि नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान मायने नहीं रखता है कि गलत काम करने वाला कौन है।

पटवारी ने अवैध कब्जा और निर्माण का दिया प्रतिवेदन

           सूत्र ने बताया कि स्थानीय पटवारी के विरोध के बाद भी रसूखदार भू माफिया सरकारी जमीन 309/1 और  297/1 पर ना केवल कब्जा किया। बल्कि विरोध किए जाने पर देख लेने की धमकी दिया है। यद्यपि पटवारी ने अवैध कब्जा और निर्माण के खिलाफ अपने अधिकारियों को प्रतिवेदन भी दिया है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की तरफ से माफिया के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लेकिन निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पटवारी प्रतिवेदन की जानकारी लेंगे। यदि कुछ गलत पाया जाता है। तो माफिया के खिलाफ सख्त कदम भी उठाएंगे।

होगी उचित कार्रवाई

            मामले को संज्ञान में लाए जाने पर कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच होगी। यदि सरकारी जमीन पर किसी ने कूटरचना कर कब्जा किया है तो उचित कार्रवाई भी होगी। जल्द ही जांच का आदेश दिया जाएगा।

close