छठघाट में भक्तों का जमघट.घूमधाम से मनाया, वसंत उत्सव..मां भारती से मांगा..प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने छठ घाट परिसर में वंसतोत्सव मनाया। सामुहाहिक भवन में भक्तों ने माता सरस्वती का पूजा  पाठ कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया।
 
        अरपा स्थित छठघाट में भी लोगो ने वसंत उत्सव धूम धाम से मनाया। भक्तों ने छठघाट स्थित सामुदायिक भवन में विधि विधान से मां सरस्वती यानि मां भारती का पूजापाठ किया। इस दौरान सभी लोगों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर जिला और प्रदेशवासियों के लिए सन्मार्ग का आशीर्वाद मांगा।
 
                 इस दौरान भक्तों ने भजन कीर्तन भी किया। लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। भव्य आयोजन के दौरान दोपहर में सभी लोगों ने सामूहिक भोज का आनन्द भी लिया।
 
           समाज के प्रवक्ता रोशन सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मां सरस्वती का जन्मदिन भव्यता के साथ लेकिन कोरोना काल के गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया। सरस्वती पूजा में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के सभी गणमान्य पदाधिकारियों के अलावा सदस्यों के परिवार के लोगों ने शिरकत किया।
 
                    पाटलिपुत्र के अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि हमने माता सरस्वती से देश और प्रदेश समेत जिले की खुशहाली की कामना की है। हमारा देश विवताओं वाला है। सही मायनों में यह हम सबके लिए वरदान भी है। सब लोग मिलकर देश की प्रगति के लिए काम करें। क्योंकि जब तक सबका साथ नहीं होगा..तब तक देश का समग्र विकास नहीं होगा। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन किया गया। लोगों ने भी वसंत उत्सव का जमकर आनन्द उठाया।
 
              झा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 5 सदस्यों की समिति ने किया। समिति के सदस्य गोपाल सिंह ,चंद्र किशोर प्रसाद , विनोद सिन्हा,राजीव गिरी और शंकर कुमार ने  सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया है। 
 
              कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मंडलगण एसपी सिंह,वी एन झा,अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष गणेश गिरी, सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर प्रसाद, सुनील सिंह, अभय नारायण राय, रौशन सिंह,सुधीर झा,जेपी सिंह, प्रमोद सिंह, एके कंठ, बीबी तिवारी, अशोक झा, सी एम सिंह, हेमंत झा, पी एच राय, अजय पांडे, हरि शंकर कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, सपना सराफ, प्रशांत सिंह, अजीत पंडित, बीआर मिश्रा, दिलीप चौधरी उग्रनाथ झा, महेश झा,पीसी झा,पीके सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close