बैठक में विधायक ने दिया..चुनावी जीत मंत्र..युवा नेता ने कहा..सरकार की भ्रष्टाचार को करेंगे बेनकाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल की बैठक चिंगराजपारा स्थित आशा अभियान भवन में हुई। बैठक में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,भाजपा जिलामंत्री अवधेश अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा,भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी,महामंत्री जित्तू साहू , उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा और भाजयुमो जिला
 
                 बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने उपस्थित लोगों को पार्टी से निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। केशरवानी ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश सरकार की विफलताओं का प्रत्येक मोर्चे पर विरोध करेगी।  आगामी चुनावों में जनता के सहयोग से सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेेेंगे।
 
               बेलतरा विधयाक रजनीश सिंह ने कहा की 2023 के चुनावों में भाजपा के सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है। युवा मोर्चा की बूथ स्तर पर टीम बनाकर संगठन को मजबूत करना होगा। इस दिशा में लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। रजनीश ने कहा की युवा मोर्चा को प्रत्येक मंडल में शक्तिकेन्द्र और बुथस्तर पर कार्यकर्ता तैयार करना हैं। पार्टी रीति नीति के अनुसार प्रत्येक केन्द्र में भाजपा के 20 जवान तैनात होंगे। यहीं मंत्र भाजपा की सत्ता वापसी का आधार होगा।
 
                          भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा के युवा मोर्चा संगठन पार्टी के निर्देशों का अक्षरसः करेगा। प्रत्येक कार्यक्रमो के सफल संपादन को लेकर अभियान चलाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा सक्रिय लोगों को पार्टी से जो़ड़ा भी जाएगा। ऋषभ ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी राज्य सरकार की योजनाओं की पोल भी खोलेंगे। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम जनता के बीच रखेंगे।
         
                                बैठक का संचालन भाजयुमो मंडल महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने किया। आभारा भाषण अभिषेक साव ने जाहिर किया। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सोनू साहू,संदीप पटेल,महामंत्री शशांक श्रीवास्तव,अभिषेक साव,मंत्री विकास यादव,आयुष यादव,कोषाध्यक्ष मनोहर साहू,हिमांश देवांगन,अभिषेक गुप्ता,सुमित मोहले,यश गौरहा,उदित सिंह,अरुण रजक,करन सारथी,विकास सन्नी,मोहित पटेल,आकाश मिश्रा,अंकीत जैन,विवेक  यादव,रवि पटेल,अनिल साहू,धनराज कैवर्त,लक्ष्मीनारायण साहू आदि कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close