पुराने मामले में चाकूबाजी..युवक की मौत..भागते आरोपी को पकड़ा गया

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-थाना सिरगिट्टी में चाकु से हमला कर मौत देने वाले आरोपी को पुलिस ने फरार होने से पहले ही दबोच लिया है। इस दौरान आरोपी पुलिस से बचने के फिराक में फरारी कोशिश में था। पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच पुरानी रंजीश के चलते चाकबूबाजी की घटना हुई है।
 
             सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार शआम करीब पांच बजे के आसपास चाकूबाजी की जानकारी मिली। मृतक जितेंद्र राव पिता रामायण राव अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी का रहने वाला है। जबकि चाकू से हमला का आरोपी गणेश तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी नजरलालपारा का निवासी है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पुराने मा्मले को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हो गया।
 
          विवाद के दौरान ही आरोपी गणेश तिवारी पान दुकान में रखे चाकुनुमा हथियार से मृतक के पेट और जांघ में वार किया। घटना के तुरन्त बाद परिवार वाले घायल जितेन्द्र राव को लेकर सिम्स पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गयी।
 
                  पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में तोरवा थाना के 302 के मामले में आजीवन कारावास से  सजायाफ्ता है। चाकूबाजी के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर भागते पकड़ा गया है। फिलहाल लाकअप में रखा गया है। विवेचना की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close